कियारा-सिद्धार्थ से लेकर फरहान-शिबानी तक, प्यार के महीने में शादी के बंधन में बंधे ये सेलिब्रिटीज

प्यार के इस महीने में रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उन सभी सितारों के बारे में जिन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत फरवरी महीने से की।

Aiman Khan
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-20, 13:06 IST
indian actors who got married in february

फरवरी के महीने को प्यार का मौसम कहा जाता है। इसी महीने में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए खास होता है। इस महीने में ना जाने कितने  प्यार करने वाले एक हुए हैं। बॉलीवुड के पावर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी इसी महीने में हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इनके अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इसी महीने में शादी की है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधे ये सितारे

सिद्धार्थ -कियारा

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

इस लिस्ट में बॉलीवुड के पावर कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। दोनों की लव स्टोरी शेरशाह की सेट से शुरू हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में फरवरी के महीने में शादी की थी। बता दें कि कपल ने वेलेंटाइन वीक के दौरान रोज डे यानी के 7 फरवरी को शादी रचाई थी। सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

विक्रांत मैसी- शीतल ठाकुर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

इस लिस्ट में 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर का नाम भी शामिल है। कपल साल 2019 में एंगेज हुए थे और साल 2022 में 19 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

करिश्मा-वरुण

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karishma Tanna Bangera (@karishmaktanna)

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बेंगरा ने भी फरवरी के महीने में ही शादी रचाई थी। कपल ने साल 2022 में 5 फरवरी को सात फेरे लिए थे।कपल ने गोवा में गुजराती रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के दो साल हो चुके हैं और कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

फरहान-शिबानी

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

इस लिस्ट में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का नाम भी शामिल है। कपल ने चार साल तक डेट करने के बाद 19 फरवरी 2022 में शादी की। यह शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में अख्तर हाउस में हुई थी।

यह भी पढ़ें-कभी स्ट्रगल के बाद मिली थी पहली फिल्म, जानिए रकुल प्रीत की लाइफ के बारे में कुछ खास बातें

राम-गौतमी कपूर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर ने भी एक्ट्रेस गौतमी गाडगिल के साथ साल 2003 में वैलेंटाइन डे पर शादी की थी कपल की शादी कोई 21 साल हो चुके हैं और वह अब तक अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशी-खुशी गुजार रहे हैं।

संजय-मान्यता

बॉलीवुड की मुन्ना भाई यानी कि संजय दत्त ने भी मान्यता से साल 2008 में 7 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे।

यह भी पढ़ें- Don 3 में कियारा आडवाणी की होगी एंट्री, पहली बार रणवीर सिंह संग करेंगी काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Instagram

 


 
Disclaimer