Panipat Travel: पानीपत के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन

पानीपत हरियाणा का एक खूबसूरत और चर्चित शहर है। इस खूबसूरत शहर के आसपास ऐसे कई शानदार हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां मस्ती और धमाल करने पहुंच सकते हैं।

Sahitya Maurya
top hill stations near panipat

Top Hill Stations Near Panipat: हरियाणा में यमुना नदी के किनारे स्थित पानीपत एक प्राचीन और खूबसूरत शहर है। एक ऐतिहासिक शहर होने के चलते देश के कई हिस्सों में पानीपत एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।

पानीपत प्राचीन काल से ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, सभ्यता और व्यापार के लिए जाना जाता है। इस शहर को अंतरराष्ट्रीय बाजार का ख्याति भी प्राप्त है, इसलिए यहां देश-विदेश से लोग भी पहुंचते हैं।

पानीपत में व्यापार करने के साथ-साथ कई लोग घूमने के लिए भी पहुंचते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको पानीपत के आसपास स्थित कुछ शानदार हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड में मौज-मस्ती के लिए डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

मोरनी हिल्स (Morni hills images)

Morni hills images

जब हरियाणा में ही किसी शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो मोरनी हिल्स का नाम सबसे लिया जाता है। हरियाणा के पंचकूला में स्थित यह पूरे हरियाणा के लिए एक शानदार वीकेंड स्पॉट है।

मोरनी हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी फेमस है। यहां ट्रेकिंग और हाईकिंग के अलावा बोटिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, एडवेंचर पार्क और मोरनी किला जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-पानीपत से मोरनी हिल्स की दूरी करीब 173 किमी है।

ऋषिकेश (Rishikesh, Hill Stations Near Panipat)

Rishikesh, Hill Stations Near Panipat

पानीपत के आसपास सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो सबसे पहले ऋषिकेश का नाम जरूर शामिल रहता है। पूरी दुनिया में योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध यह शहर खूबसूरती का असीम भंडार लिए बैठा है।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और गंगा नदी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। गंगा घाट के पास होने वाली आरती सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां खूबसूरत शहर रिवर राफ्टिंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऋषिकेश में आप राम झूला, त्रिवेणी घाट और वशिष्ट गुफा जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- पानीपत से ऋषिकेश के दूरी करीब 189 किमी है।

डोईवाला (Doiwala uttarakhand) 

Doiwala uttarakhand 

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद डोईवाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, इसलिए यहां हर समय शांति ही रहती है।

उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद डोईवाला प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन का शांत वातावरण आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकता है। यह खूबसूरत शहर आध्यात्मिक केन्द्र और पुराने बाजारों के लिए भी जाना जाता है। डोईवाला में आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- पानीपत से डोईवाला करीब 202 किमी दूरी है।

मसूरी (Why Mussoorie is so famous)

Why Mussoorie is so famous

भारतवर्ष में पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी किसी भी पर्यटक के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इसलिए मसूरी उत्तराखंड में घूमे जाने वाले सबसे अधिक हिल स्टेशन से एक है।

समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह हिल स्टेशन कई अद्भुत और ,लुभावने दृश्यों को प्रस्तुत करता है। मसूरी में आप केम्पटी फॉल्स, लण्ढोर, कंपनी गार्डन, दलाई हिल्स, झरीपानी फॉल्स और देवलसारी जैसी कई अन्य हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- पानीपत से मसूरी की दूरी करीब 215 किमी है।
 

इन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं

पानीपत के आसपास ऐसे अन्य कई खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन है, जिन्हें आप वीकेंड में डेस्टिनेशन बना सकते हैं। पानीपत से करीब 139 किमी दूरी रुड़की, करीब 244 किमी की दूरी पर मौजूद धनौल्टी और करीब 207 किमी की दूरी पर मौजूद शिवपुरी हिल स्टेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta,morni_hills

Disclaimer