भारत के इस शहर को कहा जाता है Temple City


Preeti Sharma
20 Feb 2024
www.herzindagi.com

    भारत में कई सारे धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। यह हर गली और बस्ती में कई सारे मंदिर पाए जाते हैं। भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। वहीं, भारत में एक शहर ऐसा भी जिसे मंदिरों का शहर कहा जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में-

टेंपल सिटी

    ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर को टेंपल सिटी के नाम से जाना जाता है। यह नाम इस शहर को यहां पर मौजूद मंदिरों की वजह से दिया गया है।

क्यों कहा जाता है टेंपल सिटी

    भुवनेश्वर में 500 से भी ज्यादा मंदिर हैं। इस वजह से इसे मंदिरों का शहर यानी टेंपल सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां पर दूर दूर से लोग घूमने आते हैं।

यूनेस्को लिस्ट में है शामिल

    भुवनेश्वर में मौजूद एकम्र क्षेत्र मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसे यूनेस्को की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह सबसे प्राचीन मंदिर है।

संस्कृति के लिए है प्रसिद्ध

    भुवनेश्वर में कई सारे प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। यह शहर अपनी संस्कृति के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां पर छठी और 11वीं शताब्दी के मंदिर बने हैं।

लिंगराज मंदिर

    भुवनेश्वर का प्रसिद्ध लिंगराज का मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसके अलावा, आपको यहां राजरानी मंदिर, अनंत वासुदेव मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर जैस खूबसूरत मंदिर भी देखने को मिलेंगे।

भक्तों को आकर्षित करते हैं मंदिर

    भुवनेश्वर में सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिर पाए जाते हैं। यहां पर हर साल हजारों भक्तों की भीड़ लगती हैं। यहां पर आप परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं।

अनोखी वास्तुकला

    भुवनेश्वर शहर में मौजूद मंदिर भारत की अद्भुत वास्तुकला का नजारा है। यहां पर आपको विभिन्न धर्मों के मंदिर मिल जाएंगे।

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आप भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।