डर्मेटोमायोसाइटिस के कारण हुई सुहानी भटनागर की मौत, जानिए इस बीमारी के लक्षण

दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की डर्मेटो मायोसाइटिस नाम की बीमारी से मौत हो गई है। जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

Aiman Khan
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-20, 14:08 IST
What is the cause of dermatomyositis

दंगल फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुहानी की मौत की खबर सुनकर हर कोई सदमे में आ गया है। रिपोर्ट की माने तो सुहानी डर्मेटो मायोसाइटिस से पीड़ित थीं। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि यह कितनी गंभीर बीमारी है। इसके लक्षण क्या है और यह किन कारणों से होता है। डॉक्टर अंजू झा से जानते हैं इस बारे में।

डर्मेटोमायोसाइटिस क्या है ? (what is dermatomyositis)

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Suhani Bhatnagar (@bhatnagarsuhani)

डर्मेटो मायोसाइटिस एक तरह की ऑटो इम्यून डिजीज है। इस बीमारी में त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। इस बीमारी में इम्यूनिटी बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती है। शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता है। शरीर में कुछ ऐसे एंटीबॉडी बनने लगते हैं जो मांसपेशियों पर ही हमला कर देते हैं और उन्हें कमजोर करने लगते हैं।फेफड़ों की मांसपेशियां इसकी चपेट में आ जाए तो सांस फूलने लगती है।इसका इलाज स्टेरॉयड देकर किया जाता है लेकिन इससे इम्यून सिस्टम पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि यह बीमारी बड़े और बच्चे दोनों को प्रभावित कर सकती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं कोई बीमारी ज्यादा होती है। एक्सपर्ट के माने तो यह समस्या 40 से 60 साल की उम्र में ज्यादा होती है लेकिन 5 साल से 10 साल के बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट की माने तो अगर इस बीमारी की पहचान सही वक्त पर हो जाए तो डॉक्टरों की निगरानी में इलाज मिलने से मरीज ठीक हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम से पहले बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी मेमोरी

डर्मेटोमायोसाइटिस के लक्षण (What is the cause of dermatomyositis)

skin allergy person s arm

  • त्वचा पर लाल या बैंगनी रंग के रैशेज होना।
  • निराशा सामान्य तौर पर चेहरा और आंखों के आसपास दिखाई देते हैं।
  • रैशेज में दर्द और खुजली होना।
  • मांसपेशियां कमजोर हो जाती है कूल्हे, गर्दन, हाथ के ऊपरी हिस्सों में दर्द होता है।
  • सीधे बैठने में भी दिक्कत होने लगती है।
  • लेटने के बाद उठने में भी दिक्कत होती है।
  • घुटनों या पांव की उंगलियों में भी सकते दिख सकते हैं।
  • नाखून के आसपास भी सूजन आ सकती है।
  • थकान बुखार वजन कम होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक आने के 15 मिनट के अंदर कर लें उपाय, बच सकती है मरीज की जान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Shutterstock

 


Disclaimer