Phalguna Month 2024: फाल्गुन माह में करें श्री कृष्ण के इन 3 रूपों की पूजा, होंगे सभी सुख प्राप्त

हिन्दू वर्ष में 12वां महीना है फाल्गुन। इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी, दिन रविवार से हो रही है। वहीं, इस माह का समापन 25 मार्च, दिन सोमवार को होगा। फाल्गुन माह का धार्मिक महत्व बहुत माना जाता है। 

Gaveshna Sharma
laddu gopal puja in phalgun month

Shri Krishna Puja: हिन्दू वर्ष में 12वां महीना है फाल्गुन। इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी, दिन रविवार से हो रही है। वहीं, इस माह का समापन 25 मार्च, दिन सोमवार को होगा। फाल्गुन माह का धार्मिक महत्व बहुत माना जाता है। जहां एक ओर इस माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष स्थान है, वहीं इस अमाह में श्री कृष्ण के तीन रूपों की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं कि श्री कृष्ण के कौन से तीन रूपों की पूजा फाल्गुन माह में करनी चाहिए और क्या हैं इसके लाभ।

फाल्गुन माह में करें श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा (Worship Lord Krishna In Laddu Gopal Form) 

krishna puja in phalgun

फाल्गुन के महीने में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप यानी कि लड्डू गोपाल की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। इस माह में लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर हमेशा सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से भरा रहता है। घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है और नकारात्मकता भी नष्ट हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

फाल्गुन माह में करें श्री कृष्ण के युवा रूप की पूजा (Worship Lord Krishna In Youth Form)  

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण के युवा स्वरूप की पूजा भी अवश्य करनी चाहए। युवा स्वरूप की पूजा करने से वैवाहिक जीवन मधुर बनता है। वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा, प्रेम संबंध में बंधे लोगों को उनके मनवांछित साथी की प्राप्ति होती है। प्रेम संबंध में सफलता मिलती है। 

यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट

फाल्गुन माह में करें श्री कृष्ण के गुरु रूप की पूजा (Worship Lord Krishna In Guru Form)  

krishna puja in falgun

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण के गुरु रूप की पूजा का विधान भी है। श्री कृष्ण को गुरु मानकर उनकी पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि, विवेक, आदि की प्राप्ति होती है। व्यक्ति में सामाजिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ता बढ़ती है। श्री कृष्ण के गुरु रूप की पूजा से अज्ञान का अंधकार दूर होने लगता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर श्री कृष्ण के कौन से तीन स्वरूपों की पूजा फाल्गुन माह में करनी चाहिए और क्या हैं उसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi

Disclaimer