Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन माह में पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि के दिन, जितना शुभ फलदायक शिव पूजन है उतना ही लाभकारी माना जाता है इस दिन दान करना। 

Gaveshna Sharma
mahashivratri  ka daan hindi

Mahashivratri Ka Daan: महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के शिवलिंग रूप की विधिवत पूजा-आराधना की जाती है और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का भी विधान है। फाल्गुन माह में पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि के दिन, जितना शुभ फलदायक शिव पूजन है उतना ही लाभकारी माना जाता है इस दिन दान करना। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

महाशिवरात्रि के दिन करें घी का दान 

mahashivratri  kya daan kare

महाशिवरात्रि के दिन घी का लेप शिवलिंग पर लगाने के बाद इसका दान भी अवश्य करना चाहिए। घी का दान करने से घर पर आया संकट टल जाता है। घर में अशुभता का प्रवेश बाधित हो जाता है। घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं ये खास 3 शुभ योग, जानें महत्व

महाशिवरात्रि के दिन करें दूध का दान 

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के साथ-साथ दूध का दान भी करना चाहिए। यूं तो दूध का दान चंद्रमा को कमजोर करता है लेकिन महाशिवरात्रि के दिन दूध का दान करने से चंद्रमा कुंडली में मजबूत होते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। 

महाशिवरात्रि के दिन करें तिल क दान 

mahashivratri  daan

महासिवरात्रि के दिन तिल का दान अवश्य करना चाहिए। तिल को शिवलिंग पर चढ़ाने से पितृ दोष दूर होता है। पितृ प्रसन्न होते हैं लेकिन तिल का दान इस दिन करने से ग्रह दोष भी शांत होते हैं। ग्रहों से शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। रुका हुआ काम बनने लग जाता है। 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा मनचाहा वरदान

महाशिवरात्रि के दिन करें वस्त्र का दान 

महाशिवरात्रि के दिन वस्त्रों का दान अवश्य करना चाहिए। किसी भी जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से जीवन में खुशहाली आती है। घर की आर्थिक स्थिति सुधाती है और घर में धन का आगमन होता है। कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। शिव शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए औए क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image credit: herzindagi 

Disclaimer