ब्रेकअप के बाद दिल हो गया है दुखी, तो दोस्तों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने

ब्रेकअप के बाद लोग अकेले और ज्यादा परेशान रहने लगते हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर वह उन यादों से कैसे छुटकारा पाएं।

 

Priya Singh
places to visit after breakup

किसी के साथ रिश्ता टूटना एक बहुत बुरा अहसास होता है। अगर आप उससे सच्चा प्यार करते थे, तो उसे भुलाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे समय में कई बार लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपने पार्टनर के साथ बिताए हुए हसीन लम्हों को भुला नहीं पाते।

वह अकेले रहने लगते हैं और घर से बाहर निकलना भी बंद कर देते हैं। लेकिन अगर आप इसी तरह रहेंगे तो आपका फ्यूचर खराब हो सकता है। पार्टनर की याद न सताए इसके लिए आपको घर से बाहर निकलना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बाद आप ब्रेकअप की चिंता पूरी तरह से भूल जाएंगे। 

इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

where to travel after a breakup

अगर आप ब्रेकअप की वजह से परेशान हैं, तो आपको घर में रहने की बजाय कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। आप सब कुछ छोड़कर 2 दिनों के लिए अकेले या दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। इसके लिए आप किसी रोमांटिक जगह जाने की बजाय ट्रैकिंग पर जाएं। थकान होने पर आपको रातों में नींद भी अच्छी आएगी और आप अपने पार्टनर की यादों से छुटकारा पा लेंगे। 

इसे भी पढ़ें- दोस्तों के साथ घूमने का बना रही हैं प्लान, तो IRCTC के ये तीन पैकेज आएंगे काम

 

डोडीताल विंटर ट्रैक (Dodital)

Dodital

डोडीताल भारत में सबसे अच्छे ट्रैकिंग प्लेस में से एक है। ये जगह उनके लिए है, जो बर्फ से प्यार करते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा और साहसिक ट्रैक का मजा लेना है, तो आपको यहां जाना चाहिए। इस ट्रिप को पूरा करने में आपको इतना मजा आएगा कि आप हर तरह की परेशानियों को भूल जाएंगे। उत्तराखंड में स्थित ये जगह आपके ब्रेकअप के दुख को खत्म करने में मदद करेगी। यहां आपको 

चादर ट्रेक (Chadar Trek)

Chadar Trek

ये जगह लद्दाख की एक सबसे सुंदर जगह है। यहां जाने के बाद आप अपने दुख को पूरे तरह से भूल जाएंगे। सर्दियों में इस जगह का नजारा और भी ज्यादा खास हो जाता है। क्योंकि इस समय यहां का तापमान -35° सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ये एक सबसे मुश्किल ट्रैकिंग प्लेस है। यहां कपल्स बहुत कम आते हैं, इसलिए आपको अपने ब्रेकअप की याद नहीं आने वाली है। आप अगर सेहत से स्वस्थ है, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में जाना चाहते हैं ट्रैकिंग पर, तो मात्र 5000 में दोस्तों के साथ बनाएं यहां जाने का प्लान

 

कुमार पर्वत ट्रेक (Kumara Parvatha Trek)

Kumara Parvatha Trek

कर्नाटक की ये जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो अपनी लाइफ से परेशान है। अपनी परेशानियों से दूर हटकर कुछ अलग करने लिए लोग यहां ट्रैकिंग के लिए आते हैं। यह देश के सबसे कठिन ट्रेक में से एक माना जाता है। इसलिए यहां  ट्रैकिंग के समय गाइड भी दिया जाता है।  (इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer