Weight Loss: 1 महीने में कम करना है 5 किलो वजन? फॉलो करें यह डाइट प्लान

वजन कम करने के लिए भूखा रहने के बजाय सही समय पर और सही मात्रा में हेल्दी डाइट लें। इससे न केवल वजन कम होगा, बल्कि सेहत भी बनी रहेगी। एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करें।

Deepika Bhatnagar
how to lose  kgs

How to lose Weight: सेहतमंद रहने के लिए वजन कंट्रोल में होना जरूरी है। वजन बहुत कम या ज्यादा होने पर इसका सीधा असर सेहत पर होता है। अगर आप वजन सामान्य से कम है, तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, अगर आप ओवरवेट हैं, तो इसे भी नजरअंदाज न करें। कई बार वजन कम करने में लोग जल्दबाजी करना चाहते हैं। इसके लिए वे फैंसी डाइट फॉलो करते हैं या फिर कई बार लंबे समय तक भूखा रहकर वजन कम करने की कोशिश करते हैं। वजन कम करने के लिए भूखा रहने के बजाय सही समय पर और सही मात्रा में हेल्दी डाइट लें। इससे न केवल वजन कम होगा, बल्कि सेहत भी बनी रहेगी। एक्सपर्ट का बताया यह डाइट प्लान आपकी मदद कर सकता है। इससे आप आसानी से 1 महीने में 5 किलो तक वजन कम कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए डाइट प्लान (How to lose 5 kg weight in 1 month)

alovera juice for weight loss

  • सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच ऐलोवेरा का जूस गुनगुने पानी के साथ लें।
  • ऐलोवेरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, शरीर में जमा फैट कम होता है, कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इसके बाद पपीता खाएं। पपीते में भी कैलोरीज काफी कम होती है और यह वजन कम करता है।
  • नाश्ते में आप वेज ओट्स उपमा या पोहा या फिर एक कटोरी स्प्राउट्स ले सकती हैं।
  • ये तीनों ही चीजें शरीर को एनर्जी देती हैं और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं।
  • इसके बाद कोई एक मौसमी फल, 5 भीगे हुए बादाम, 2 अखरोट और  1 चम्मच सीड्स का मिक्चर खाएं।
  • नट्स और सीड्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। साथ ही, फैट बर्न करने में भी मदद करते हैं।

chia seeds lemon water for weight loss

  • लंच से लगभग 20 मिनट पहले चिया सीड्स डालकर नींबू पानी पिएं।
  • यह डाइजेशन और फैट बर्निंग के लिए अच्छा होता है।
  • इसके बाद लंच में 1 कटोरी सलाद, 1 रोटी, मिक्स दाल और सब्जी लें।
  • इसके अलावा आप दलिया के साथ दही भी ले सकती हैं।
  • शाम को एक कप चाय या कॉफी या फिर हर्बल टी के साथ भुने हुए चने, मखाने या फिर पनीर खाएं।
  • डिनर से पहले वेज सूप लें और डिनर में धनिये की चटनी के साथ मूंग दाल का चीला खाएं।
  • सोने से पहले जीरे या दालचीनी का पानी पिएं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

 1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए आप इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि, इससे पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
 
 
 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer